जानते हो किससे बात कर रहे हो…समस्या सुनना तो दूर, उल्टा दे डाली धमकी, धान खरीदी केंद्र में तहसीलदार ने किसान को दी धमकी, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। लेकिन दूसरी ओर अधिकारियों की ओर से किसानों के साथ बदसलूकी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। किसान को धमकी देने का ऐसा ही एक मामला वाड्रफनगर के बरती धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां तहसीलदार ने किसान की समस्या सुनने के बजाए उन्हें अंदर करवाने की धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार बरती धान खरीदी केंद्र में किसान खरीदी केंद्र के प्रबंधक से हमाली के भुगतान को लेकर सवाल-जवाब कर रहा था। किसान का आरोप है कि हमाली के पैसे समय पर नहीं दिए जा रहे थे, इसी मुद्दे को लेकर वह अपनी बात रखना चाहता था। लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार दिनेश नेट्टी ने किसान की समस्या सुनने के बजाए उन्हें धमकाते हुए कहा कि अपनी बात रखने के लिए समय ले लीजिए, काम में बाधा मत डालिए कहने लगे। तहसीलदार साहब यहीं नहीं रूके उन्होंने अपने सहयोगी से पुलिस को कॉल करने की बात भी कह डाली। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किसान अपनी बात शांतिपूर्वक रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि तहसीलदार उसे डरा-धमकाकर चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। धान खरीदी केंद्रों पर पहले से ही कई तरह की समस्याएं हैं। ऐसे में यदि जिम्मेदार अधिकारी ही किसानों को धमकाने लगें, तो उनकी समस्याओं का समाधान कैसे होगा, यह बड़ा सवाल बन गया है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image