दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
धमतरी जिले की सड़क एक बार फिर से खून से लाल हो गई है। यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा गगरा पुल के पास उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक संबलपुर से नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, धमतरी के गगरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कोटगांव निवासी शिक्षक हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। हेमंत नेताम संबलपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और लौटते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक टक्कर में दूसरी बाइक सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धमतरी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। गांव में फैला मातम शिक्षक हेमंत नेताम के निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी उन्हें मिलनसार और मददगार शिक्षक के रूप में याद कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image