सदैव अटल सदियों से अटल संदर्भ में अटल साय
*सदैव अटल, सदियों से अटल, संदर्भ में अटल : साय* *रायपुर।* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में अटल जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कर इसका अवलोकन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सदैव हमारे मन और मस्तिष्क में रहेंगे। इसलिए हम सब कहते हैं- सदैव अटल, सदियों से अटल, संदर्भ अटल। भारत की राजनीति में अटलजी ने जो एक साझा राजनीति और साझा जीवन का उदाहरण दिया, वह अतुल्यनीय है क्योंकि जब देश में गठबंधन की राजनीति पर प्रश्न चिह्न लगाए जाते थे, उस समय उन्होंने सफल गठबंधन की राजनीति करके भारत के विकास में जो योगदान दिया वह अतुल्यनीय और अनुकरणीय है। उसी रास्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब चल रहे हैं। विकसित भारत का जो सपना अटल जी ने देखा था, उस सपने को पूर्ण करने के लिए हम सब कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अटल जी का छत्तीसगढ़ के प्रति विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि हमें अपना एक छत्तीसगढ़ राज्य अलग मिला है। आज अटल जी की स्मृतियों को संजोने का हमने जो कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। पूरे प्रदेश में उनकी स्मृति में उनकी प्रतिमाओं का अनावरण हुआ है ये प्रतिमाएं हम सब को प्रेरित करती रहेंगी। अटल जी के मार्ग एवं उनके विचारों पर चलकर देश के विकास के लिए काम करें। यह एक अवसर है संकल्प लेने का कि हम अटल जी की तरह अटल रहकर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धेय अटल जी के जीवन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का सभी ने अवलोकन किया और उनके ऊपर बनी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। दिनभर अटल जी के जीवन पर केंद्रित दीप कमल के अंक का डिजिटल संस्करण कार्यकर्ताओं तक सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया और जन-जन तक अटल जी के विचारों के विस्तार के लिए दीप कमल के ऑडियो बुक का प्रसारण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिखे गए आलेख भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर केंद्रित है। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू , प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, शताब्दी पांडेय, डॉ किरण बघेल, उज्जवल दीपक, आईटी संयोजक सुनील पिल्लई, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, संदीप शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। --------------------
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image