कम्प्यूटर ऑपरेटर की बल्ले-बल्ले : एक नहीं बल्कि दो-दो सरकारी दफ्तरों से उठा रहा सैलरी, ऐसे खुली पोल
भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दीनानाथ बोदेलकर नामक युवक पर एक समय पर दो सरकारी दफ्तरों में नौकरी करने का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि वह दुर्गूकोंदल सीएचसी में डेटा एंट्री ऑपरेटर है, साथ ही आसुलखार और केवटी लैम्प्स का प्रबंधक भी. दोनों से ही दफ्तरों से उसे बकायदा सैलरी भी मिल रही है. (भानुप्रतापपुर में कम्प्यूटर ऑपरेटर की मौज) दरअसल, दो सरकारी दफ्तरों में दीनानाथ का एक साथ नौकरी का सिलसिला पिछले 1 साल से जारी है, हालांकि इस बात की भनक दोनों विभागों को नहीं लग पाई. दीनानाथ दुर्गुकोंदल सीएचसी में 8 साल से पदस्थ है. साथ ही वह आसुलखार लैम्प्स का प्रभारी भी है. इतना ही नहीं उसके बाद केवटी लैम्प्स का भी प्रभार है. ग्रामीणों का कहना है कि वह सुबह सीएचसी दुर्गुकोंदल में काम पर पहुंचता और फिर दोपहर बाद गायब हो जाता है. उसे यहां से प्रतिमाह 18 हजार वेतन मिल रहा है. अपनी ड्यूटी को नियमित समय नहीं देने पर आसुलखार ग्रामीणों के मुताबिक वह उनके साथ धोखा दे रहा है. पूरा मामला किसानों ने प्रदर्शन के बाद प्रकाश में आया. कलेक्टर ने कही जांच की बात कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने मामले को लेकर कहा कि एक कर्मचारी के दो जगह नौकरी करने की जानकारी मिली है. इसकी जांच करा कार्रवाई की जाएगी. प्रबंधन का काम 4 महीने का ही होता है. लेकिन एक समय पर दो जगह पर कार्य करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है. मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image