गौठान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या?
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जामपानी ग्राम के गौठान में एक युवक और युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गौठान के एक कमरे में दोनों युवक-युवती की लाश लटकी हुई मिली है। मृतक युवक की पहचान जामपानी ग्राम के केशव के रूप में हुई है। जबकि मृतक युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दो दिन पहले घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image