छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे, सीएम साय समेत दिग्गजों ने दिया जनता को संदेश
रायपुर :छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने अपने दो साल पूरे कर लिए हैं.इन दो सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का कामकाज अच्छा रहा है. सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश के नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं.सीएम विष्णुदेव साय ने इस दौरान अपने कार्यकाल और अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है. बीजेपी सरकार के दो साल पूरे,सीएम साय का संदेश प्रिय छत्तीसगढ़वासी भाइयों और बहनों, जय जोहार आज जब मैं सेवायात्रा के दो वर्ष पूरे कर रहा हूं, तो मन अपार भावनाओं से भर गया है.यह दो वर्ष मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष रहे , क्योंकि यह समय केवल शासन का नहीं, सेवा और समर्पण का था. आपके साथ चलने का, आपकी मुस्कान में अपने दायित्व का प्रतिबिंब देखने का अवसर मिला. इन दो वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के हर कोने में विकास का दीप जलाने की कोशिश की है. हमने किसानों की मेहनत को सम्मान देने के लिए सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर मिल सके. युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नई भर्तियों, प्रशिक्षण और औद्योगिक अवसरों के द्वार खोले गए. आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों का ऐसा जाल बिछाया गया जिससे विकास की रोशनी उन इलाकों तक पहुंचे जहां पहले उम्मीदें धुंधली थीं. हमारी बहनों के लिए सुरक्षा और सम्मान की दिशा में नए कदम उठाए गए ताकि हर घर में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का वातावरण बने. इन सभी प्रयासों के बीच सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ कि शासन अब जनता के द्वार पर है. प्रशासन और लोगों के बीच जो दूरी कभी रही, वह अब सहभागिता में बदल रही है. मुझे गर्व है कि छत्तीसगढ़ आज विश्वास और स्थिरता के एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है. भविष्य के लिए हमारी प्रतिबद्धता और भी सशक्त है. आने वाले वर्षों में हम शिक्षा, रोजगार, कृषि और ग्रामीण विकास पर और तीव्र गति से काम करेंगे. हमारा लक्ष्य है ऐसा छत्तीसगढ़, जो आत्मनिर्भर हो, जहां हर युवा को अवसर मिले, किसान को गर्व हो और हर नागरिक को यह विश्वास हो कि उसका शासन उसके साथ खड़ा है. प्रिय जनों, यह यात्रा अभी लंबी है और मंजिल बड़ी. मैं आप सबसे यही अपेक्षा करता हूं कि इस विकास यात्रा में अपने सुझावों, अपने परिश्रम और अपने विश्वास से हमारा मार्ग रोशन करते रहें. आपकी आस्था ही हमारी शक्ति है, और आपका सहयोग ही छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य की गारंटी. आपका अपना विष्णुदेव साय
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image