पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे अंबिकापुर, दिखी गुटबाजी, कहा- छत्तीसगढ़ के लोगों को उजाडऩा चाहती है भाजपा
• devendra kumar
अंबिकापुर। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे थे। उनके आगमन पर कांगे्रस में गुटबाजी देखने को मिली। एक गुट ने उनका स्वागत किया, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी इस कार्यक्रम से दूर रही। इसे लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि वे यहां राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने प्रदेश के भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये छत्तीसगढ़ के लोगों को उजाडऩा चाहते हैं।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये छत्तीसगढ़ को उजाडऩा चाहते हैं। सरगुजा में एसईसीएल के मामले में प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया और जमीन खोदनी शुरु कर दी। इससे लोग आक्रोशित हुए और लाठीचार्ज हुआ। उन्होंने रायगढ़ के तमनार मामले में कहा कि वहां आग लगी हुई है।
लोग 14 दिन से हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। उन्होंने (Former CM Bhupesh Baghel) कहा कि यह स्थिति हर जग बनी हुई है। ये लोगों की बात सुन नहीं रहे हैं। इस वजह से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ शांति का प्रदेश कहा जाता है। लेकिन ये सत्ता में मदमस्त हैं, हर जगह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन रही है।
