जमीन कारोबारियों का अनोखा प्रदर्शन! नई गाइडलाइन के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध, जानें क्या है मांग?
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लागू नई रजिस्ट्री गाइडलाइन के विरोध में जमीन कारोबारी लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर रहे। सोमवार को गांधी मैदान में उनका प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया, जब कारोबारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका लोगों का आकर्षण केंद्र बना रहा। CG Unique Protest: क्यों नाराज हैं जमीन कारोबारी? कारोबारियों का कहना है कि नई गाइडलाइन ने जमीन खरीद-फरोख्त को बेहद महंगा और मुश्किल बना दिया है। रजिस्ट्री से जुड़ी नई दरें इतनी बढ़ा दी गई हैं कि खरीदारों और विक्रेताओं पर इसका सीधा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्टांप ड्यूटी पहले ही बढ़ चुकी है, ऊपर से नई गाइडलाइन ने प्लॉट और संपत्तियों की कीमतों में असमान बढ़ोतरी कर दी है। इन बदलावों के चलते रियल एस्टेट का कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार गाइडलाइन में संशोधन कर राहत नहीं देती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image