पुरुषों का 'दर्द' अब सुना जाएगा! दुर्ग पुलिस ने महिला थाना में शुरू की 'पुरुष पक्ष' की काउंसलिंग
भिलाई। जिले में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी और नई पहल की है। महिला थाना में अब पुरुष पक्ष की शिकायतों की भी सुनवाई होगी। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की गई। पारिवारिक परामर्श केंद्र में पुरुषों की समस्याओं व प्रताड़ना से जुड़े मामलों के सुनवाई हेतु पुरुष काउंसलरों की नियुक्ति कर उन्हें पूरी विधिक मार्गदर्शन देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। औपचारिक शुभारंभ के पहले ही दिन कुल आठ पुरुष आवेदकों की शिकायतों पर काउंसलिंग की गई। पुरुष आवेदकों की सुनवाई की व्यवस्था लागू एसएसपी दुर्ग ने बताया कि अक्सर पुरुष आवेदकों की शिकायत रहती थी कि महिला परामर्श केंद्र में केवल महिलाओं की बात सुनी जाती है और पुरुषों की परेशानियां व पक्ष सामने नहीं आ पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवार बचाने के उद्देश्य से परामर्श केंद्र में पुरुष आवेदकों की सुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इस फैसले के साथ पुरुषों के मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक तनाव पर गंभीरता से विचार करते हुए कानूनी समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। पहले ही दिन कुल आठ पुरुष आवेदकों की शिकायतों पर काउंसलिंग की गई। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं मौजूद रहे और आवेदकों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए दोनों पक्षों को निष्पक्ष और विनम्रता के साथ विधिक सलाह देने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक रविवार पुरुष आवेदकों के पारिवारिक विवाद, घरेलू प्रताड़ना और वैवाहिक समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। पुरुषों को मानसिक शांति, कानूनी मार्गदर्शन और पारिवारिक समाधान दिलाना इस काउंसलिंग केंद्र का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image