प्रदेश के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में आएगी और गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज वहें चल रही है। लगातार चल रही तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ने लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बलरामपुर में यह 8 डिग्री रहा। कोरबा में 10, राजनांदगांव में 11, दुर्ग में 11 और बिलासपुर में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई अन्य जिलों में तापमान में और गिरावटा आने की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट आने के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हीं, बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी आम जनता के लिए निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से बिना गर्म कपड़े पहने घर से न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा कि, अति आवश्यक काम होने पर ही गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। इसके साथ ही अपने आस-पास अलाव जाए रखे जिससे ठंड से बचा जा सके।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image