छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज, छवि धूमिल करने और भ्रम फैलाने का आरोप
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर एडिट कर प्रसारित करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भाजपा प्रवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने से जुड़ा बताया जा रहा है। भाजपा नेताओं के अनुसार, दो दिसंबर को रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदिवासी समाज के युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए एक रुपये प्रति एकड़ की दर से भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी। आरोप है कि इस बयान के वीडियो को जानबूझकर एडिट कर ’एक रुपये किलो जमीन देने’ के रूप में इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया। किस पेज से शेयर किया गया वीडियो? शिकायत में बताया गया है कि यह एडिटेड वीडियो ’भूपेश है तो भरोसा है’ और ’मनीषा गोंड’ नामक फेसबुक पेज से साझा किया गया। भाजपा का आरोप है कि वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर आम जनता, किसान और आदिवासी समाज को गुमराह करने का प्रयास किया गया। रायपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत भी की गई है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image