रायपुर स्टेडियम में Virat Kohli से मिलना फैन को पड़ा महंगा, सिक्योरिटी ने खींचकर निकाला, युवक पर FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले के दौरान एक युवक का जुनून उसे सीधे पुलिस थाने तक ले गया। मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसे एक फैन ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास पहुंचकर उनके पैर छुए। इस घटना के बाद स्टेडियम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने युवक चंदप्रकाश बंजारे के खिलाफ दफा 151 के तहत मामला दर्ज किया है। India-South Africa ODI: सुरक्षा तोड़कर अचानक मैदान में कूद गया फैन यह घटना बुधवार को रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए वनडे मैच के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार चंदप्रकाश दर्शक दीर्घा में बैठा था। मैच के बीच अचानक वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए नीचे आया और मैदान में कूद गया। युवक सीधे विराट कोहली की ओर दौड़ा और पहुंचते ही उनके पैर छूने लगा। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि सुरक्षाकर्मी कुछ पल के लिए संभल नहीं पाए। सिक्योरिटी ने पकड़कर बाहर खींचा जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण किया, उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए मैदान से बाहर ले जाया गया। मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने भीड़ को शांत किया। फैन की यह हरकत न केवल सुरक्षा मानकों का उल्लंघन थी, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा मानी जाती है। 151 के तहत केस दर्ज घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने चंदप्रकाश बंजारे के खिलाफ धारा 151 (शांति भंग की आशंका) का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह विराट कोहली का बड़ा प्रशंसक है, और उनसे मिलने की इच्छा में वह खुद पर काबू नहीं रख सका।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image