अरुण साव के खिलाफ भूपेश बघेल की टिप्पणी पर टीएस सिंहदेव ने दिया बयान, कहा- समाज को नहीं, एक व्यक्ति पर टिप्पणी…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को लेकर प्रदेश में मचे बवाल के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है. सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल ने पूरे समाज को नहीं कहा. यह एक व्यक्ति पर टिप्पणी हो सकती है. अपनेपन पर कुछ बोल गए. एक चूक हुई है, यह भूपेश बघेल भी समझ रहे होंगे. पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की गुटबाजी पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सब ठीक करने में समय लगेगा. ऐसा नहीं है कि कुछ काम नहीं हो रहा, सब काम संपादित हो रहे हैं. बस थोड़ा संयम से रहना पड़ेगा. जो पदाधिकारी बन गए, वह पार्टी का हो गया. ऐसा नहीं है कि वह कोई टीएस सिंहदेव का है, या भूपेश बघेल का है. वह किसी से जुड़ा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह किसी दूसरे के लिए काम नहीं करेगा. तमनार में महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा सिंहदेव ने तमनार की घटना को लेकर कहा कि बदसलूकी अक्षम्य है, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं तमनार की घटना को लेकर कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार है. जनसुनवाई में आप लोगों को बोलने देना चाहते हैं. भीड़ आक्रोशित हो गई, लेकिन इस आक्रोश में भी जो महिला कांस्टेबल के साथ हुआ वह अक्षम्य है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image