रायगढ़ में हैवानियत की हदें पार, भीड़ ने महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न कर खेत में पीटा
रायगढ़। तमनार तहसील गारे पेलमा-1 कोयला खदान के लिए आयोजित जनसुनवाई के विरोध में धरने प्रदर्शन के दौरान 27 दिसंबर को पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। आलम यह रहा कि सप्ताह भर बाद एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने से समूचा जिला शर्मसार हो गया, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी लोगों ने अमानवीय कृत्य करते हुए महिला आरक्षक से बदसलूकी करते हुए वर्दी को फाड़कर अर्धनग्न कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार की हैं। दरअसल 8 दिसंबर को आयोजित जनसुनवाई को ग्रामीणों ने फर्जी बताया। दो दिन बाद प्रभावित 14 गांव के ग्रामीण आंदोलन का शंखनाद कर दिए। लिबरा सीएचपी चौक में धरने में बैठ गए। इस बीच यहां एकाएक विरोध बढ़ गया, पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प की स्थिति निर्मित हो गई। मारपीट, आगजनी की गई। इसी बीच कानून व्यवस्था के लिए तैनात महिला आरक्षक को कुछ लोगों ने दौड़ाकर मारपीट की। जब महिला आरक्षक जान बचाने के लिए भागने लगी और खेत मे गिर गई तो उसके साथ अमानवीय कृत्य करते हुए उसके वर्दी को फाड़ दिया गया। पीड़िता हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी, रोने लगी पर उन कोई फर्क नही पड़ा, गालियों की बौछार करते रहे। इस घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। उक्त शर्मसार करने वाली घटना का कुछ प्रदर्शनकारियों ने वीडियो तक बनाते रहे। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि उसी दिन क्षेत्र की महिला थाना प्रभारी कमला पुसाम, समेत दर्जनों पुलिसकर्मियों से मारपीट किया गया था, कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image