मां की इस हरकत से परेशान बेटी ने कर दिया कांड, पिता का भी मिला साथ, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान
• devendra kumar
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा जिले में रिश्तों के कत्ल का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बेटी ने अपने पिता के साथ मिलकर माँ की हत्या कर दी। घटना 29 दिसंबर की रात की है जब मृत महिला का पति और उसकी बेटी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है और महिला के पति समेत बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका का नाम दुर्गा चौधरी है, जो घुटरापारा में अपने परिवार के साथ रहती थी। मृत महिला शराब पीने की आदि थी और इस वजह से घर में अक्सर झगड़ा होता था। घटना के दिन भी मृतिका ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था और पति और बेटी के विरोध करने पर उनके बीच झगड़ा हुआ। दोनों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी जिस घटना में उपचार के दौरान मृतिका की मौत हो गई।
