बर्ड फ्लू ने अब छत्तीसगढ़ के बस्तर में दस्तक दे दी है। दंतेवाड़ा के बचेली में मृत मिले कौवे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके एक टीम सोमवार को बचेली पहुंच गई है। वहां पर एक किमी के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। पशुधन विभाग की ओर से क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मामले की पुष्टि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अजमेर सिंह कुशवाहा ने की है।
दरअसल, बचेली के वार्ड 16 में 14 जनवरी को एक मरा हुआ कौवा मिला था। इसके बाद उसके सैंपल जांच के लिए भोपाल के पशु चिकित्सा विभाग को भेजे गए थे। जिसकी रविवार देर शाम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में कौवे में H-5N-8 इनफ्लुएंजा वायरस मिले हैं। इसके वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलते हैं। इसके बाद क्षेत्र में अलर्ट किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा से पहुंची टीम ने आसपास के पोल्ट्री फार्म की जांच और कीटनाशक का छिड़काव किया।
दो दिन पहले कबूतर और पोल्ट्री फार्म में मृत मिली थी मुर्गियां
वहीं दो दिन पहले क्षेत्र में ही एक कबूतर भी मृत मिला था। इसके अलावा कुपेर गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में भी 5 मुर्गियों के शव मिले थे। उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, बचेली में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके की मुर्गियों को मारकर दफनाया जाएगा। यह प्रक्रिया सोमवार को होगी या मंगलवार को टीम के पहुंचने के बाद स्पष्ट होगा।