राजधानी में 2 से 3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
• devendra kumar
देशभर में वैसे तो नौतपा लग चुका है लेकिन राजधानी में मौसम का रूख बदला हुआ है। जैसे मानो मानसून की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी में घने बादल छाने लगे हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
बता दें कि, राजधानी में बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा, पेंड्रा, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली, रायगढ़ समेत अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। जिससे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, राजधानी में 2 से 3 दिनों में मानसून पहुंच सकता है।
