‘चलो बुलावा आया है’ गाकर दुनिया में मशहूर हुए सिंगर नरेंद्र चंचल का निधन, लंबे समय से बीमार थे भजन गायक

माता की भेंट और भक्तें गाने वाले जाने माने गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। सर्वप्रिय विहार स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार दोपहर को नरेंद्र चंचल ने आखिरी सांस ली। भजन गायक पिछले 3 महीनों से बीमार थे और उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नरेंद्र चंचल का लंबे समय से इलाज जारी था।
नरेंद्र चंचल ने कई भजनों के साथ हिन्दी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। हालांकि उनको भजन गायकी के लिए खासतौर पर जाना जाता था। नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह एक धार्मिक माहौल में पले-बड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनको भजन कीर्तिन गाना शुरू से ही पसंद था।
सालों के संघर्ष के बाद नरेंद्र चंचल ने 1973 में आई ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी के लिए एक गाना गाया था। ये बॉलीवुड गाना बेशक मंदिर मस्जिद... गाया था। इसके लिए नरेंद्र चंचल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था। उन्हें अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की मानद नागरिकता भी प्राप्त थी।

 

Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image