मछुआरे की खुल गई किस्मत, हाथ में आया करोड़ों का खजाना, ऐसे हुआ चमत्कार

कहते हैं उपर वाला जब भी देता है। छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह की कहानी है एक मछुआरे की है। उसकी किस्मत एक झटके में ही पलट गई। उसे समुद्र किनारे ऐसी आनोखी चीज मिली जिसके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। वहीं इस दुर्लभ चीज की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है।
बता दें कि यह पूरा मामला थाईलैंड का है। जहां 20 साल के चालेरम्चाए महापन को एक दुर्लभ चीज हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने का काम पूरा करने के बाद वापस घर जाने के लिए तैयारी कर रहा था कि उसकी नजर रेत में सफेद रंग की एक चीज पर पड़ी। दिखने में एक पत्थर की तरह लग रही थी। महापन को लगा कि ये कोई साधारण सा पत्थर होगा लेकिन जब उसने इसे ध्यान से देखा तो ये काफी अजीबोगरीब किस्म का लग रहा था।
काफी पूछ परख होने के बाद पता चला कि ये एंबरग्रीस है। एंबरग्रीस स्पर्म व्हेल की आंतों में पित्त नली के स्राव से बनता है। कई बार ये समुद्र के किनारे तैरता हुआ मिलता है और कई बार ये मृत स्पर्म व्हेल के पेट में भी पाया जाता है। ये बेहद दुर्लभ होता है क्योंकि सिर्फ 1 प्रतिशत स्पर्म व्हेल की इसे बना पाती है। इसके चलते ही एंबरग्रीस की कीमत भी काफी अधिक होती है।
एम्बरग्रीस को कई वैज्ञानिक व्‍हेल की उल्‍टी बताते हैं तो कई इसे मल बताते हैं। कई बार यह पदार्थ रेक्टम के जरिए बाहर आता है, लेकिन कभी-कभी पदार्थ बड़ा होने पर स्पर्म व्हेल इसे मुंह से उगल देती है। बता दें कि एंबरग्रीस का इस्तेमाल महंगे परफ्यूम के लिए होता है। वहीं मछुआरे महापन के हिस्से 7 किलो का एंबरग्रीस हाथ लगा है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

 

Popular posts
छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता को कोर्ट ने भेजा जेल, जमानत याचिका खारिज… इस राजनीतिक मामले में बड़ा झटका
Image
छत्तीसगढ़ के इस तेजतर्रार IPS को मोदी सरकार का बुलावा.. संभालेंगे NSG में SP की जिम्मेदारी, जानें उनके बारें में..
Image
आपस में टकराई पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां, कार में सवार थे बाबा बागेश्वर और सरोज पाण्डेय, देखें घटना
Image
प्रदेश के इन इलाकों में लुढ़केगा पारा, नए साल में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर, छुट्टी के लिए करना होगा आनलाइन आवेदन, जल्द लागू होगा नियम
Image