विधायक विकास उपाध्याय ने असम से जारी दिशा-निर्देश में कहा, आम जनता को ना हो दिक्कत, अधिकारी ध्यान रखें

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय को असम राज्य में आने वाले चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  वर्तमान में वे अधिकांश समय असम में चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच वे अपने विधानसभा में विकास कार्यों से लेकर आम जनता के दैनिक प्रशासनिक कार्यकलापों को लेकर भी गंभीर हैं। विकास उपाध्याय ने एक दिशा-निर्देश जारी कर संबंधित अधिकारियों एवं जोन आयुक्तों से दूरभाष पर चर्चा कर इस बाबत् आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगाह किया है वे उनके अनुपस्थिति में भाजपा को किसी तरह का स्पेस न दें।
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पूरे दमखम से असम चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि विकास उपाध्याय को पार्टी हाई कमान ने कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के साथ ही असम प्रदेश के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी है, जहां मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसी स्थिति में वे लगातार असम में व्यस्त हैं। इस बीच विकास उपाध्याय बीच-बीच में दो-तीन दिन के लिए रायपुर प्रवास पर रहते हैं, परन्तु उनके निवास पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उनके अनुपस्थिति में भी देखी जा सकती है। आम लोगों से जुड़े विभिन्न कार्यों को लेकर  अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, हालांकि कई ऐसे प्रकरण होते हैं, जिसे लेकर उनको स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ता है।

 

Popular posts
भाजपा कल रायपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा.. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की उपलब्धियों से आम लोगों को कराएगी अवगत..
Image
गाढ़ा समाज के लिए पृथक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
Image
राज्यपाल रमन डेका से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरंदर भी रहे
Image
दुखद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे विधायक अनुज
Image
PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा पर क्यों लगा विराम ? राहुल गांधी के इस पत्र के मायने क्या? जानें
Image