बिलासपुर में गुंडागर्दी:कोरोना वैक्सीनेशन से पहले बदमाश ने वार्ड ब्वॉय से मारपीट कर फाड़ी लिस्ट, स्वास्थ्य केंद्र में भी की तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बदमाश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया। बदमाश ने वार्ड ब्वॉय से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ कर दी और कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बनाई गई लिस्ट को फाड़ दिया। केंद्र में बुधवार से वैक्सीनेशन शुरू होना था। वार्ड ब्वॉय की FIR के बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वह आदतन अपराधी है।

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे स्थानीय निवासी अशोक कुमार धीवर ऊर्फ राजू घुस आया। आरोप है कि आते ही उसने वार्ड ब्वॉय राम कुमार साहू से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो अशोक ने कॉल पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर केंद्र का अन्य स्टाफ बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनसे भी गाली-गलौज की।

उस समय केंद्र में चल रही थी वैक्सीनेशन की तैयारी
आरोपी ने ऑफिस में रखी कुर्सी और लगे हुए नल को तोड दिया। कोविड -19 टीकाकरण की लिस्ट भी फाड़ दी। जिस समय यह हंगामा हुआ तब हॉस्पिटल का स्टाफ ग्रामीण चिकित्सक सहायक (प्रभारी) घनश्याम तिवारी, स्टाफ नर्स प्रभाती साना, एन एम संगीता यादव और अन्य लोग बुधवार से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन की तैयारी कर रहे थे। मारपीट के चलते वार्ड ब्वॉय राम कुमार को चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image