शायद सौदा नहीं पट रहा, इसलिए अटकी हुई है निगम मंडल की सूची, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साधा निशाना

रायपुरः निगम मंडल की नियुक्तियों को लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि सबको मालूम है कि इसमें क्यों विलम्ब हो रहा है। सभी जानते है कांग्रेस में बिना लेन देन के कुछ नहीं मिलता है। शायद सौदा नहीं पट रहा है इसलिए सूची अटकी है।
उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर कहा कि सरकार केवल राजनीति में लगी हुई है। सरकार को बढ़ते अपराध और लोगों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि धान खरीदी के मुद्दे की तरह ही भाजपा अन्य मामलों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
बता दें कि कांग्रेस ने निगम मंडलों की पहली सूची तो जारी कर दी है, लेकिन दूसरी सूची अब तक नहीं आई है। हालांकि नियुक्तियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश पदाधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी है, लेकिन अब तक सूची का सिर्फ इंतजार किया जा रहा है।

 

Popular posts
छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार अनुज शर्मा
Image
अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में
Image
झाड़-फूंक से उतारता था लोगों का जहर, बाबा को जब जहरीले नाग ने काटा तो हवा हो गई तंत्र-विद्या, करने लगा ऐसी अपील
Image
आनंद नगर में नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन
Image
राजधानी में 2 से 3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
Image