प्रदेश के राजस्व मंत्री की हर साल घट रही है संपत्ति तो भाजपा के लखन भी है लखपति.. देखें दोनों नेताओं का पूरा ब्यौरा
कोरबा: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री और कोरबा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल जब से मंत्री बने है तब से उनकी संपत्ति लगातार कम होते जा रही है। उनके साथ ही उनकी पत्नी जो पूर्व महापौर है उनकी आमदनी भी काम होते जा रही है। चुनाव के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्र में उन्होंने जानकारी दी है कि साल 2022-23 में उनके द्वारा 4 लाख 58 हजार 380 रुपए की आयकर रिटर्न जमा किया गया है।
जबकि साल 2018-19 में उनकी आमदनी 9 लाख 20 हजार 910 रुपए थी। इसी तरह उनकी पत्नी रेणु अग्रवाल की भी से बीते 5 साल में 3 लाख 67 हजार से घटकर 2 लाख 29 हजार ही रह गई है। जयसिंह अग्रवाल के पास 5 करोड़ 76 लाख 67 हजार 800 रुपए की संपत्ति मौजूद है। वहीं जयसिंह अग्रवाल 2 लाख से अधिक के 36 ग्राम के सोने पहनते है। वहीं उनके पास वैलबे और स्कॉट 0.32 बोर रिवाल्वर व 12 बोर की एक बंदूक है। जयसिंह के पास नगद 3 लाख 54 हजार 831 रुपए तो रेणु अग्रवाल के पास 8 लाख 88 हजार 187 रुपए नगद रुपए है। वहीं के बैंक खाते में 35 लाख 90 हजार रुपए जमा है।
विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए करोड़पति से लेकर हजारपति प्रत्याशी मैदान में उतर रहे हैं। इन सभी के बीच अपने-अपने अनुसार मुकाबला रोचक है वहीं मतदाता खामोश बैठकर सब तरफ से अपना निचोड़ निकाल रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ अभ्यर्थियों के द्वारा अपनी चल-अचल संपत्ति से लेकर आपराधिक ब्यौरा भी शपथपूर्वक प्रस्तुत किया जा रहा है। संलग्न रिकार्ड के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी 8 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक के चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।