छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा ‘मुर्दा खाने वाला’ रहस्यमयी जानवर, वन विभाग ने की अपील, लोगों में दहशत
कसडोल: छत्तीसगढ़ के कसडोल जिले में सारंगढ़ खेल मैदान के पास कबर बज्जू (हनी बैजर) जैसा दुर्लभ और खतरनाक वन्यजीव दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह जानवर अपनी निडरता, ताकत और तेज़ सूंघने की क्षमता के लिए जाना जाता है। रात में सक्रिय रहने वाला यह सर्वभक्षी जीव अक्सर मिट्टी खोदता है, जिसके कारण लोग इसे कब्रों से जोड़कर “मुर्दा खाने वाला” समझ लेते हैं, जबकि वास्तव में यह मुख्य रूप से कीड़े-मकोड़े, फल और छोटे जानवरों का सेवन करता है। मोटी चमड़ी और आक्रामक स्वभाव वाला कबर बज्जू की मोटी चमड़ी, मजबूत पंजे और आक्रामक स्वभाव इसे अत्यंत खतरनाक बनाते हैं। खेल मैदान के पास वन्यजीव देखा गया आमतौर पर जंगलों में मिलने वाला यह जानवर आज सारंगढ़ के खेल मैदान क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए जानवर की लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग ने घेराबंदी कर निगरानी शुरू वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे वहां भीड़ न लगाएं, वीडियो न बनाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image