टिकट मिलते ही मंदिर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चंदेल, कहा कांग्रेस ने प्रदेश में बनाया भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड
जांजगीर-चाम्पा : भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा ने जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट से नारायण चंदेल को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस तरह नारायण चन्देल, लगातार छठवीं बार चुनावी मैदान में होंगे। टिकट फायनल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने टिकट घोषणा के बाद नहरिया बाबा मंदिर पहुंचकर मंथा टेका। उन्होंने कहा कि विजय की कामना लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को भी घेरा और कहा कि छग की कांग्रेस सरकार ने छग में भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है। छग, कांग्रेस के जमाने में अपराधगढ़ के रूप में परिवर्तित हो गया है और विकास ठहर गया है, इसलिए प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कंग्रेस के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यह एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहाँ भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है तो वही यहाँ से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है। महिलाओं पर दांव बात करें भाजपा के दूसरी सूची की तो भाजपा ने इस लिस्ट में करीब 13 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने इस बार महिलाओं को भी भरपूर मौका दिया है, जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है।
Popular posts
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
जब मंत्री बनाने लगे चाय : महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी की चाय दुकान पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी, प्रचार के लिए अपनाया अनूठा तरीका
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image