छत्तीसगढ़ में बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, इन IAS अफसरों के भी प्रभार में फेरबदल, राज्य सरकार ने जारी किया ट्रांसफर आदेश
रायपुरः IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला किया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अजीत वसंत कलेक्टर कोरबा को कलेक्टर सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2017 बैच के आईएएस दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। IAS Transfer इसी तरह वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी और सुकमा में कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रतिष्ठा ममगाईं (2018) कलेक्टर नारायणपुर को बेमेतरा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2019 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। नम्रता जैन अपर कलेक्टर रायपुर को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अमित कुमार, आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को सुकमा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रकाश कुमार सर्वे (2019), अपर कलेक्टर सारंगढ़–बिलाईगढ़ को नगर पालिक निगम बिलासपुर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019), अपर कलेक्टर सुकमा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image