शादी के 8 महीने बाद युवती की मौत, गर्भ में पल रहा था 4 माह का बच्चा, सुसाइड नोट में लिखा - मैं अपने मर्जी..
8 महीने पहले अतरतरा में शादी होकर आई 19 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। उसके गर्भ में 4 माह का बच्चा था। एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें खुद का गला दबाकर जान देने की बात कही गई है। पत्रिका ने जब पड़ोसियों से बातचीत की तो उनका कहना था, हफ्तेभर से उनके घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
ये वो बात है जिसने केस की गुत्थी उलझा दिया है। हालांकि, पत्रिका इन बातों की पुष्टि नहीं करता। मिली जानकारी के अनुसार, मोहंदी (मगरलोड) निवासी 19 साल की रीना सिन्हा 8 फरवरी को शादी कर पांडुका से लगे अतरमरा गांव में शादी होकर आई थी। उसके गर्भ में 4 माह का बच्चा था। इसलिए वह टीकाकरण करवाने बीत दिनों आंगनबाड़ी भी गई थी।
पड़ोसियों ने बताया कि वह शारीरिक रूप से उसे कोई समस्या नहीं थी। वह अच्छी-खासी चल-फिर रही थी। ससुराल पक्ष से बात करने पर उनका कहना था, 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी थी। त्योहार में काम-काज बढ़ जाता है। ऐसे में जब वही काफी देर बाद भी अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो देवर लीलाराम को उसे उठाने के लिए भेजा गया।