IPS बनने के बाद भी नहीं छोड़ी जिद, IAS बनकर लिया दम, नारायणपुर की नई कलेक्टर नम्रता जैन कौन हैं?
रायपुर: छत्तीसगढ़ की युवा IAS अधिकारी नम्रता जैन को नारायणपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। यह जिला नक्सल प्रभावित है और नम्रता, जो खुद इसी इलाके की बेटी हैं, अब यहां सेवाएं देंगी। यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार को हुआ, जिसमें 6 जिलों के कलेक्टर सहित 11 IAS अफसरों का तबादला किया गया। नम्रता जैन, जिन्होंने कम उम्र में ही यह मुकाम हासिल किया है, इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बदलाव लाने का प्रयास करेंगी। कौन हैं नम्रता जैन नम्रता जैन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम की रहने वाली हैं। उनके पिता एक व्यवसायी हैं और वे अपने दो भाई-बहनों में बड़ी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कारली के निर्मल निकेतन स्कूल से की और फिर उच्च शिक्षा के लिए भिलाई चली गईं। IAS बनने का सपना संजोए नम्रता ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। साल 2016 में उन्होंने 99वीं रैंक हासिल की, लेकिन तब उन्हें आईपीएस चुना गया। हालांकि, उनका लक्ष्य IAS बनना था, इसलिए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और 2018 में ऑल इंडिया लेवल पर 12वां स्थान प्राप्त कर IAS अधिकारी बनीं। उन्हें होम कैडर मिला और वे बस्तर की पहली युवा IAS अधिकारी हैं। बस्तर में ही देंगी सेवाएं बस्तर की बेटी अब बस्तर में ही अपनी सेवाएं देंगी। नम्रता जैन को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जो एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस जिले का अधिकांश हिस्सा अबूझमाड़ में आता है, जहां मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती रही है। इन तमाम मुश्किलों के बीच, नम्रता जैन यहां सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेंगी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image