रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित
रायपुर, 09 नवंबर 2023 दीपावली पर्व के अवसर पर आज राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि दीपावली पर्व एक ऐसा पवित्र दिन जब पाप का विनाश और धर्म की विजय हुई। भगवान राम का वनवास और सीता हरण के बारे में हम सब जानते है। भगवान राम ने रावण को मारकर संसार को उसके आतंक से मुक्त किया और विजयी होकर दीपावली के दिन अयोध्या लौटे थे। यह हमारे लिए अत्यंत शुभ अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम, माता सीता और महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद छत्तीसगढ और आप सभी पर बना रहे। राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री आर.के. श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय द्वय श्री विवेक शुक्ला, श्री निशांत कुमार तथा राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Popular posts
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
जब मंत्री बनाने लगे चाय : महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी की चाय दुकान पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी, प्रचार के लिए अपनाया अनूठा तरीका
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image