आस्था, विश्वास, स्वच्छता का प्रतीक है छठ महापर्व, रायपुर में महादेवघाट पर छाएगा हर्षोल्‍लास
बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले प्रमुख छठ महापर्व का उल्लास पिछले 20 वर्षों से राजधानी रायपुर में भी छाने लगा है। पहले छठ पर्व को सादगी से मनाया जाता था। कुछ ही परिवार के लोग इसमें शामिल होते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों से भव्य आयोजन होने लगा है। ऐतिहासिक महादेवघाट के किनारे अर्घ्य देने और पूजा करने के लिए 20 हजार से अधिक श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। चार दिवसीय पर्व के आखिरी दो दिन नदी तट पर हजारों लोग भक्तिभाव में डूब जाते हैं। आस्था, विश्वास की ऐसी लहर बहती है कि पूरी रात जागरण में पारंपरिक छठ लोक गीतों की सुर लहरियां गूंजती हैं। अस्त होते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान आतिशबाजी का नजारा देखने लायक होता है। महाभंडारे में ठेकुआ प्रसाद और भोजन ग्रहण करने के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं। ऐसी ही रोचक जानकारी दे रहे हैं श्रवण शर्मा।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image