सीएम भूपेश ने पाटन के ग्राम तर्रा में केंद्र पर साधा निशाना, कहा- जनहित के कार्यों को रेवड़ी कहने वाले स्वयं बांट रहे रेवड़ी
• devendra kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को भाजपाई रेवड़ी बताते थे। आज वही भाजपाई रेवड़ी बांटने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर चुनाव के पहले मुझे और अन्य कांग्रेसियों को बदनाम करने का हर संभव प्रयास किया गया।
भाजपा वोट के खातिर कुछ भी कर सकती है। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम तर्रा में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेता नई-नई बातें करते थे, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता उनकी बातों पर यकीन नहीं करती थी। हमारी सरकार ने जनता के साथ मिलकर हर समस्याओं का निराकरण किया है। आज भाजपा धान का 3,100 रुपये देने की बात कह रही है। पूर्व में हमारी घोषणा को रेवड़ी कहते हुए वे इस पर रोक लगाने के लिए जुटे हुए थे।
