ये सब मोदी निरमा से धुले हुए नेता हैं’, सीएम भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना…
• devendra kumar
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
इसी बीच पहले चरण के वोट देने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे के बयान पलटवार किया। कहा कि अजीत पवार और हेमंता बिस्वा सरवा सब उदाहरण हैं। ये सब मोदी निरमा से धुले हुए हैं। जो भी भाजपा में शामिल होगा, पाक साफ हो जाएगा।
