छत्तीसगढ़ की झांसी रानी है ये सैनिक ! अब तक इतने नक्सलियों का कर चुकी है एनकाउंटर... कमांडर को भी मार गिराया
महिला कमांडोज की टुकड़ी ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर हार्डकोर नक्सली कमांडर हूंगा वट्टी का एनकाउंटर किया था। अब सरकार ने इस टुकड़ी की 2 महिला कमांडोज को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है। सुनैना पटेल और रेशमा कश्यप छत्तीसगढ़ और बस्तर की ही नहीं, बल्कि देश की पहली ऐसी महिला कमांडोज हैं, जिन्हें नक्सलियों का एनकाउंटर करने के बाद आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। ये दोनों दंतेवाड़ा में डीआरजी की दंतेश्वरी फाइटर्स में तैनात हैं। पालनार मुठभेड़ में रेशमा ने निभाई थी अग्रणी भूमिका इसी तरह पालनार के जंगल में भी एक मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में दंतेश्वरी फाइटर्स की रेशमा कश्यप की अहम भूमिका थी। इस मुठभेड़ में भी एक नक्सली कमांडर मारा गया था। जिसके बाद रेशमा का नाम भी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया था। एनकाउंटर को ऐसे दिया था अंजाम बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगमपाल और गीदम के बीच नक्सलियों का जमावाड़ा है। यहां नक्सली कमांडर हूंगा वट्टी भी मौजूद है। सारे नक्सली हथियारों से लैस हैं। इस सूचना के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने महिला कमांडोज को पुरुषों की टीम के साथ मौके के लिए रवाना किया था।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image