मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में बाहरी लोगों को बसाया, भाजपा नेता ने पूर्व मंत्री पर लगाया ये गंभीर आरोप
• devendra kumar
कवर्धा के भाजपा-भाजयुमो नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर जिले में बड़ी संख्या में बाहरी लोग को बसाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, नेताओं का आरोप है कि वर्ग विशेष के लोगों को चुन-चुनकर स्वैच्छिक सहायता राशि दी गई है।
शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में कबीरधाम जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परदेशी पटेल, लोहारा के जनपद सदस्य रवि राजपूत, पूर्व सरपंच खिलेश्वर साहू (नवघटा) व भुवन छेदावी (बचेडी) और बचेड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण कुम्भकार ने पत्रकार वार्ता की। नेताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री अकबर ने कवर्धा में बाहरी और वर्ग विशेष के एक भी व्यक्ति को बसाए जाने के आरोप साबित करने की चुनौती दी है। इस चुनौती को भाजपा तथ्य के साथ स्वीकार करती है।
अवैध कब्जा छोड़ने की चेतावनी देने पर निरीक्षण दल के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। घुघरी मार्ग कवर्धा अटल आवास का नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक टीम ने 29 नवंबर 2023 को निरीक्षण किया गया था। जांच में बाहर से आए दर्जनों वर्ग विशेष का कब्जा है। इधर, भाजपा नेताओं के आरोपों पर मो. अकबर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
