‘जहां-जहां पड़े राहुल के छांव, वहां भाजपा को फायदा’.. कांग्रेस के प्रस्तावित ‘न्याय यात्रा’ पर BJP का तंज
रायपुर: कांग्रेस के प्रस्तावित ‘भरता न्याय यात्रा’ पर भाजपा ने एक बार फिर से तंज कसा हैं। मीडिया की तरफ से राहुल गाँधी के भारत न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ आने के सवाल अपर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए ये शुभ संकेत है। जहां-जहां उनके छांव पड़े हैं भाजपा को लाभ मिला है। अजय चंद्राकर ने लोक सभा चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर भी बड़ा दावा किया हैं। विधायक चंद्राकर ने कहा अब तो तय है कि लोकसभा में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 11 की 11 सीट मिलेगी। रोडमैप तैयार गौरतलब हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप तय हो गया है। मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से हो रही है। राहुल इस बार कुल 67 दिन यात्रा करेंगे। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इससे पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। छत्तीसगढ़ इन जिलों से गुजरेगी यात्रा राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिलें हैं जहां से यात्रा के गुजर सकती है। हालांकि अभी छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image