साहब! बाथरूम जाना है… गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को दे दिया गच्चा, हो गया अस्पताल से फरार
• devendra kumar
दंतेवाड़ाः Naxalite escaped from police custody छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को यहां एक नक्सली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। आज उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया था। इसके बाद प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा पुलिस ने 4 दिन पहले नक्सली को गिरफ्तार किया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने प्रहरी को बाथरूम जाने के बात कही और अस्पताल से फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
