छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में खुलेंगे दिव्यांग कॉलेज:मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- प्रदेश में 7 लाख से ज्यादा दिव्यांग, जल्द सीएम से होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ में दिव्यांग छात्रों को भविष्य बेहतर बनाने के लिए जल्द ही प्रदेश के सभी संभागों में दिव्यांग कॉलेज खोले जाएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है। उन्होंने कहा कि, इस योजना पर विभाग की प्लानिंग चल रही है। इस विषय पर जल्द ही सीएम विष्णुदेव देव साय से समय मांग कर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग समेत 5 संभाग है। विभाग की ओर से सभी संभाग मुख्यालय के आसपास ही कॉलेज खोले जाने की चर्चा है। ताकि संभाग में आने वाले जिलों के बच्चे आसानी से यहां तक पहुंचकर अपनी पढ़ाई कर सके। प्रदेश के 21 जिलों में दिव्यांग स्कूल छत्तीसगढ़ के 33 में से करीब 21 जिलों में दिव्यांगों के लिए स्कूल संचालित हो रहे हैं। मंत्री राजवाड़े का कहना है कि, जल्द ही विभाग सभी जिलों में स्कूलों के संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। नए शिक्षण सत्र में मिल सकती है मंजूरी संभावना है कि सीएम साय से चर्चा के बाद दिव्यांग कॉलेजों को नए शिक्षण सत्र में मंजूरी मिलेगी। इससे पहले यह अगले साल के बजट प्रविधानों में शामिल हो सकता है। प्रदेश में 7 लाख दिव्यांगों के लिए कॉलेज की अनिवार्यता लंबे समय से अनुभव की जा रही है।
Popular posts
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर, छुट्टी के लिए करना होगा आनलाइन आवेदन, जल्द लागू होगा नियम
Image
छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता को कोर्ट ने भेजा जेल, जमानत याचिका खारिज… इस राजनीतिक मामले में बड़ा झटका
Image
खुशखबरी! 2026 रहेगा महिलाओं के लिए खास, साय सरकार ने घोषित किया ‘महतारी गौरव वर्ष’
Image
छत्तीसगढ़ के इस तेजतर्रार IPS को मोदी सरकार का बुलावा.. संभालेंगे NSG में SP की जिम्मेदारी, जानें उनके बारें में..
Image
आपस में टकराई पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां, कार में सवार थे बाबा बागेश्वर और सरोज पाण्डेय, देखें घटना
Image