छत्तीसगढ़ में शादी से 2 दिन पहले दुल्हन का मर्डर:मंगेतर ने मिलने बुलाया था;विवाद के दौरान बेहोश हुई तो मरा समझकर तालाब में फेंका
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी से 2 दिन पहले होने वाले दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी। उसने रात 12 बजे लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों में जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान युवती सीढ़ियों पर गिरकर बेहोश हो गई। उसे मरा हुआ समझकर होने वाले पति ने तालाब में फेंक दिया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के मेडेसरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक वारदात 9 जुलाई की रात की है। 19 साल की तेजश्वनी जोशी की शादी बीरेभाट के रहने वाले हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी। इससे पहले ही तेजश्वनी की जान चली गई और होने वाला पति कत्ल के आरोप में गिरफ्तार हो गया। 10 जुलाई को मिली थी तेजश्वनी की लाश मेडेसरा गांव के ही तालाब में 11 जुलाई को तेजश्वनी की लाश मिली थी। तब आशंका जताई जा रही थी शायद वह शादी से खुश नहीं थी इसलिए तालाब में कूदकर उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी। जिस दिन लाश मिली, उसी दिन जानी थी भाई की बारात मेडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी दो बेटियों तेजश्वनी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल की शादी एक साथ करने वाले थे। जिस दिन उसकी लाश मिली उसी दिन भाई की बारात जाने वाली थी। लेकिन तेजश्वनी की लाश मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं। 9 जुलाई को था हल्दी का कार्यक्रम तेजश्वनी के चाचा टोमन लाल जोशी ने बताया कि, 9 जुलाई को तेजश्वनी के भाई गजपाल की हल्दी का कार्यक्रम था। रात में उसने भाई-बहन के साथ हल्दी लगवाई। संगीत का कार्यक्रम हुआ। खाना खाने के बाद अचानक वह घर से बाहर चली गई। सुबह उसकी लाश तालाब में मिली थी। तेजश्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी।
Popular posts
आपके पास कितनी संपत्ति है पूरी डिटेल दीजिए’ नगर निगम के फरमान से उड़ी जनता की नींद… गलत जानकारी देने पर होगा भारी जुर्माना
Image
इनके नेताओं को दारू, कोयला, महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था इसलिए…., मंत्री ओपी चौधरी ने क्यों कही ये बात ?
Image
तत्काल प्रभाव से हटाए गए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के ओएसडी…
Image
अमित शाह के एयरपोर्ट पहुंचने के 3 घंटे पहले 13 IAS अधिकारियों के तबादले, निर्वाचन आयोग में भी फेरबदल
Image
जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है
Image