वो मेरा बॉयफ्रेंड है', एक लड़के के लिए दो लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो देख शॉक्ड हो जाएंगे आप
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दो लड़कियों के बीच सड़क किनारे मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में लड़कियां एक दूसरे के बाल खींच रही हैं और थप्पड़ मार रही हैं। हालांकि इन दोनों लड़कियों की कुछ सहेलियां छुड़वाने की कोशिश कर रही हैं। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र के पीजी कॉलेज का है। जब यह लड़कियां आपस में लड़ रही थीं तभी किसी ने इनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। पीजी कॉलेज की छात्राएं हैं दोनों लड़कियां दोनों लड़कियां अंबिकापुर के पीजी कॉलेज की छात्राएं बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इनके बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ही लड़कियां एक ही लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बता रही हैं जिसके बाद इन दोनों में मारपीट शुरू हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीजी कॉलेज के पास कुछ लड़कियां खड़ी थीं इसने बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ लड़कियों दोनों को समझाने की कोशिश करती भी दिखीं। अचानक शुरू हुई मारपीट इसके बाद अचानक से 2 लड़कियों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचकर उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरी ने भी मारपीट शुरू कर दी। आपस में लड़ते हुए यह लड़कियां कह रही थीं कि वह मेरा बॉयफ्रेंड है। हालांकि जिस लड़के के लिए दोनों लड़कियों की लड़ाई हो रही थी वह मौके पर मौजूद नहीं था।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image