प्रेमिका से शादी कराने के लिए सीएम को करनी पड़ी थी पहल, जानें कौन हैं देवेन्द्र यादव जिनके नाम दर्ज है रिकॉर्ड, अब पहुंच गए जेल
रायपुर: बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र यादव कांग्रेस के युवा नेता हैं और भिलाई विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। देवेन्द्र यादव मेयर भी रह चुके हैं। देवेन्द्र यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में थे। यादव की शादी के लिए उनके परिजनों और लड़की वालों के परिजनों को मनाने के लिए खुद भूपेश बघेल गए थे। बता दें कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। देश के दूसरे सबसे युवा मेयर थे देवेन्द्र यादव देवेन्द्र यादव देश के दूसरे और छत्तीसगढ़ के पहले सबसे युवा महापौर थे। देवेंद्र यादव अब भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। देवेन्द्र यादव 2016 में छत्तीसगढ़ के सबसे युवा मेयर बने थे। देवेंद्र यादव का जन्म 19 फरवरी 1990 में हुआ था। जब वह भिलाई के मेयर बने थे तब उनकी उम्र मात्र 25 साल 10 महीने थी। स्कूल के दिनों में हुआ प्यार देवेन्द्र यादव को स्कूल के दिनों में प्यार हुआ। देवेन्द्र को अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए उनके परिवार वालों को लगातार तीन साल तक मनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद खुद भूपेश बघेल देवेन्द्र यादव का रिश्ता लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे थे। मेयर बनने के बाद उन्होंने शादी की थी। कहते हैं कि जब देवेंद्र यादव 11वीं क्लास में तब पहली बार अपनी प्रेमिका से केमेस्ट्री लैब में मिले थे। श्रुतिका ताम्रकार को देखते ही वो अपना दिल दे बैठे। देवेंद्र और श्रुतिका दोनों भिलाई के नायर समाजम स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। देवेन्द्र यादव 12वीं तक पढ़े और फिर राजनीति में आ गए वहीं श्रुतिका MBBS की पढ़ाई करने रूस चली गईं।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image