राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बटालियन के जवानों के साथ किया ऐसा काम, जानें किस वजह से दिया वारदात को अंजाम
राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। आम को छोड़ अब पुलिस को भी शिकार बना रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 4-5 बदमाशों ने बटालियन के जवानों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद फरार हो गए। घटना के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां नवा रायपुर के चीचा चौक के पेट्रोल पंप में बटालियन के जवान पंप पर तेल डलवाने के लिए गए थे, तभी उनके और बदमाशों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिसमें बदमाशों ने जवानों को बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब सभी बदमाशों की तलाशी में जुट गए हैं। इस घटना ने रायपुर में सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाए हैं और स्थानीय जनता में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
Popular posts
चरम सुख के लिए बॉयफ्रेंड ने खाई गोली! संबंध बनाते वक्त हो गई मौत, होटल के कमरे में पांच घंटे तक लगातार…
Image
जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है
Image
कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 नवंबर तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फैंस का देओल परिवार पर फूटा गुस्सा, जानें क्या है वजह?
Image
किसान की बेटी अब बनने जा रही डिप्टी कलेक्टर, बेटी की पढ़ाई पढ़ाई के लिए पिता ने उठाया था ऐसा कदम , परिणाम देख परिवार की आँखे हुई नम
Image