IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजापुर समेत इन जिलों के कलेक्टर बदले
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हाल ही में बीजापुर में बीजेपी नेता और कलेक्ट के बीच हुए विवाद के बाद बीजापुर कलेक्टर को हटा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर का ऑर्डर गुरुवार को जारी किया गया है। ऋतु सैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। उन्हें CSIDC दिल्ली हेडक्वार्टर में पदस्थ किया गया है। वहीं, महादेव कावरे को रायपुर संभाग के आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि कावरे रायपुर में अपर कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिन 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें से 3 जिलों के कलेक्टर भी हैं। बता दें कि बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे का भी तबादला कर दिया गया है। हाल ही में उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में बीजेपी नेता उन्हें तबादले की धमकी दे रहे थे। वहीं, कलेक्टर ने बीजेपी नेता को कहा था कि तेरी इतनी हैसियत है कि मेरा तबादला करवा देगा। किन जिलों के कलेक्टर बदले गए चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, संबित मिश्रा को बीजापुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विनय कुमार को महासमुंद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है।
Popular posts
आपके पास कितनी संपत्ति है पूरी डिटेल दीजिए’ नगर निगम के फरमान से उड़ी जनता की नींद… गलत जानकारी देने पर होगा भारी जुर्माना
Image
इनके नेताओं को दारू, कोयला, महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था इसलिए…., मंत्री ओपी चौधरी ने क्यों कही ये बात ?
Image
तत्काल प्रभाव से हटाए गए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के ओएसडी…
Image
अमित शाह के एयरपोर्ट पहुंचने के 3 घंटे पहले 13 IAS अधिकारियों के तबादले, निर्वाचन आयोग में भी फेरबदल
Image
जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है
Image