विधायक की अनोखी पहल : सड़क में गड्ढे या हैंड पंप खराब है, बस QR CODE स्कैन करिए और भेज दीजिए
सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने पीएम के जन्मदिन पर अनोखी पहल की शुरुआत की। उन्होंने जनता के लिए QR CODE लांच किया है। इस QR CODE को स्कैन कर जनता अपनी पांच समस्याएं विधायक और अधिकारियों को भेज सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने जनता के लिए QR CODE लांच किया है। इसे स्कैन कर जनता PDS संचालन, हैडपंप मरम्मत, खराब सड़क, बंद स्ट्रीट लाइट और शौचालय की सफाई जैसी शिकायतें सीधे विधायक और अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। शिकायत मिलते ही जल्द करेंगे समस्याओं का समाधान विधायक टोप्पो ने जनता को आश्वस्त किया है कि, स्कैन कर की शिकायतों की समस्याओं को जल्द ही सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान होते हैं। स्कैनिंग के जरिए उनकी शिकायत जल्द ही हम तक पहुंच सकेंगी और जल्द ही समस्या का निवारण हो जाएगा।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image