आ रहा गुलाबी ठंड का मौसम… छत्तीसगढ़ में इस दिन से होगी शुरुआत, IMD ने दी जानकारी
प्रदेशभर में गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है। वर्तमान में गुलाबी ठंड सुबह और रात में ही महसूस हो रही है। सामान्यत ये अहसास दशहरे के बाद होता था, लेकिन इस बार दशहरे से पहले ही हल्की ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून अब लौट रहा है। इसी के साथ ही हवा की चाल में बदलाव हुआ है। वहीं बादलों के साफ होने से दिन में तेज घूप से पारा में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि रात में चल रही ठंडी हवाओं के असर ठंड के आगमन का संदेश मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की विदाई के साथ (Winter 2024) ही गुलाबी ठंड का प्रवेश हो जाएगा। मौसम विभाग रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार अगले 1 सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव होते रहने की संभावना है। इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकता है। इसके बाद सुबह व शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा। प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। जांजगीर-चांपा जिले में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। माने अभी आगे भी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बादल छंटने से सोलर रेडिएशन तेजी से हो रहा है। इस कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सूरज की किरणें सीधे पड़ने से ही तीखी धुप चटक रही है। इस कारण तापमान भी बढ़ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नमी भी बनी हुई है। मौसम विभाग रायपुर के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। प्रदेश सहित जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिले में (Weather Update) अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई में अभी देरी है। इसलिए अभी फिलहाल गर्मी लोगाें को परेशान करने वाला है।