10 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों का जश्न, पता चलेगा कितनी बड़ी थी जीत
सुकमा: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को जबरदस्त सफलता मिली है। डीआरजी जवानों ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर 10 नक्सलियों को ढेर किया है। साथ ही उनसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। नक्सलियों के सफाए के बाद डीआरजी के जवान कैंप लौट आए हैं। इसके बाद डीआरजी जवानों ने अपनी जीत का जश्न मनाया है। बस्तरिया गाने पर जवान हथियार लहराते हुए डांस करते नजर आए हैं। दरअसल, जवानों ने अपने टारगेट पर अचूक निशाना लगाया है। इनपुट के बाद जवानों ने जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी की थी। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी थी। जवानों ने कुख्यात नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी फायरिंग में 10 नक्सलियों को ढेर किया है। डीआरजी जवानों की यह बड़ी जीत थी। कैंप लौटने के बाद जवान अपने जोश पर काबू नहीं रख पाए। बस्तरिया गाने पर जोरदार डांस किया है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि यह जीत कितनी बड़ी थी। 10 नक्सलियों को किया ढेर दरअसल, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image