बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में दंगे की आशंका, BJP ने कहा- 'पत्ता भी नहीं हिलेगा...!
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान दंगे की आशंका पर भाजपा ने बड़ा बयान दिया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने कहा है कि धीरेन्द्र शास्त्री की पद यात्रा में दंगा फसाद अराजकता हो सकता है. इसके जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश दंगाईयों को सबका सिखाता है. पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा में दंगे के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि एमपी में गुंडे बादमाशों को जवाब दिया है. आगे भी जवाब देंगे. पदयात्रा में एक पत्ता नहीं हिलेगा. दंगे को लेकर बयान देने वाले सुन लें. यात्रा में उमड़ी भीड़ धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम से ओरछा के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं. आज बाबा बागेश्वर की यात्रा का चौथा दिन है. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की चौथे दिन की पदयात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ा. यात्रा आज नौगांव से आगे के लिए निकली. महाराज को देखने भक्तों का तांता लगा रहा. यात्रा विश्राम 6 किलोमीटर बाद होगा. भोजन के और विश्राम के बाद यात्रा फिर शुरू होगी. यात्रा के चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 22 किलोमीटर चलेंगे. पदयात्रा में 75 किलोमीटर तक का सफर तय हो जाएगा. सनातन हिंदू एकता पद यात्रा को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा बागेश्वर धाम से ओरछा तक पदयात्रा निकली जा रही है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image