अर्जुनी में बूथ कमेटी का किया गया गठन दीपेंद्र साहू रहे उपस्थित
। *बूथ कार्यकर्ता भाजपा की सबसे प्रमुख कड़ी : डीपेंद्र साहू* *भाजपा का दृढ़ निश्चय, देश सर्वप्रथम : कालीदास सिन्हा* *अर्जुनी में बूथ कमेटी का किया गया गठन डीपेंद्र साहू रहे उपस्थित* धमतरी- पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कि सबसे पहलीं पंक्ति बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलओ सहित ग्रामीण बूथ स्तर के भाजपा पदाधिकारयों के लिए चयन कि जा रही है, इसी संदर्भ में पूर्व जनपद सदस्य एवं भाजपा वरिष्ठ डीपेंद्र साहू ग्राम अर्जुनी के बूथ कमेटी निर्वाचन के प्रभारी के रूप में अर्जुनी में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर सर्वसम्मति से नए बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसमें बूथ क्र -96 मौरजध्वज सिन्हा, बूथ क्र 97 श्यामजी बैगा, बूथ क्र 98 वेदप्रकाश सिन्हा को बनाया गया। दीपेंद्र साहू ने सभी नए नियुक्त बूथ अध्यक्षो को बधाई देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर घर घर से पहचान गांव के वरिष्ठजनों का होता है इस लिए हमारी सबसे पहले कड़ी बूथ होती है जिसमें बूथ अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं के साथ नए सिरे से भाजपा को जीतने के लिए प्रयास करते है।अभी वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने वाला है जिसमें सबसे पहले पंच, सरपंच , जनपद, व जिला में जीत हासिल कर अपने गांव व बूथ में भाजपा को मजबूती से आगे बढ़ाने की कोशिश करें , जिससे हमारा संगठन मजबूत हो। भाजपा वरिष्ठ कालिदास सिन्हा ने कहा कि भाजपा का दृढ़ निश्चय है देश का विकास इसीलिए अंत्योदय की विचारधारा से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनी है। इसीलिए निरंतर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में निरंतर स्वत: ही जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेश सिन्हा , डॉ चंदू, नन्हेराम , मौरजध्वज, सोनू, हनीफ़, लाकेश, श्याम जी बैगा , खिन्दराम, रमेशर, मुरली, नरेश उपस्थित रहे।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image