'कांग्रेस उम्मीदवार को उतने वोट नहीं मिले जितने से हम जीत गए', सीएम ने इस अंदाज में दी कार्यकर्ताओं को बधाई
रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। बीजेपी की जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने कहा- परिणाम भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी जी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है। वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को उतने वोट नहीं मिले जितने वोटों से हम जीतें हैं। जनता के विश्वास में खरे उतरे हमारे उम्मीदवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव के प्रभारी, भाजपा के सभी मंत्रीगण विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी जी को भी इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है मैं उनका बहुत-बहुत आभार करते हुए इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने किया है हम उस पर खरा उतरेंगे।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image