विधायक पुरन्दर मिश्रा ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
रायपुर । रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका निगम एवं पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में लिया। इस बीच जोन आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा जी , जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय अग्रवाल जी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी श्री राजीव नसीने जी, ब्रिज से रोशन साहू जी, अब्दुल बागीष जी सहित विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी जोन, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों, जैसे कि सफाई, पानी की आपूर्ति, सड़कों का निर्माण और मरम्मत, आदि की समीक्षा की गई। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कर्मचारियों से इन कार्यों में और अधिक दक्षता लाने और लोगों को बेहतर सेवाएं देने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि निगम के सभी कर्मचारी मिलकर काम करें और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक में कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं और सुझाव रखे। विधायक ने इन सभी पर गौर करने का आश्वासन दिया। विभिन्न मदों अधोसंरचना, विधायक निधि , समग्र विकास से 19 करोड़ का कार्य स्वीकृति हुआ है जिसमें 70% कार्य प्रगति की ओर अग्रसर है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image