महतारी वंदन योजना से खुशियां हुई दोगुनी : दीपावली से पहले महिलाओं के खाते में आ गए पैसे, सीएम साय का जताया आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया। यह खुशियां उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि से मिली है। जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली की सौगात के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में भिजवाया दिया था। दीपावली से पहले राशि मिलने पर जताई खुशियां महतारी वंदन योजना से लाभान्वित ईश्वरी सिन्हा ने कहा कि, सीएम ने दीपावली त्यौहार के पहले हमें महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराया है। इससे हमने अपने लिए नई साड़ी ली है। इसी प्रकार सरिता और बसंती निषाद ने महतारी वंदन योजना के तहत नौंवी किश्त की राशि आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, सीएम हमारे बडे़ भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे है। हमें प्रतिमाह एक हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे है। हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नहीं होती। महिलाओं ने जताया सीएम साय का आभार मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। इस माह दीपावली से पहले ही राशि आने से हमारी दीपावली की खुशियां दोगुनी हुई है। हमने इस माह की राशि का उपयोग दीपावली की खरीदी में किया है। बालोद जिले की इन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को सराहते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image